उत्तराखंड में अगले 72 घंटे भारी ! इन जिलों में बारिश-बर्फबारी की संभावना, ठंड में होगा इजाफा; अलर्ट जारी

punjabkesari.in Friday, Jan 30, 2026 - 10:07 AM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड में आज यानी शुक्रवार को कई जिलों में मौसम लगभग शुष्क रहने का अनुमान है। देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार समेत कई जनपदों में घने कोहरा का येलो अलर्ट जारी किया है। इसी बीच मौसम विभाग का ताजा अपडेट सामने आया है। जिसमें कल यानी 31 जनवरी को मैदानी इलाकों में बारिश की चेतावनी दी गई है। जबकि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। प्रदेशभर में ठंड में इजाफा होगा। इसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, 31 जनवरी को उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। राज्य के देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, केदारनाथ, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। तेज गर्जन व आकाशीय बिजली चमकने की भी आशंका है। जबकि 3000 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का अनुमान है। 1 और 2 फरवरी को भी मौसम लगभग इसी तरह देखने को मिलेगा। आज यानी शुक्रवार को देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, नैऩीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर में कहीं–कहीं कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड के प्रमुख शहरों के तापमान
शहर               अधिकतम तापमान    न्यूनतम तापमान
देहरादून                   24.8                        9
पंतनगर                    17.4                        9
मुक्तेश्वर                    14.1                      1.3
नई टिहरी                 13.7                       1.0
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News