उत्तराखंड में अगले 48 घंटे भारी ! बारिश और बर्फबारी की आशंका, मौसम विभाग ने की बड़ी भविष्यवाणी
punjabkesari.in Thursday, Jan 01, 2026 - 10:07 AM (IST)
देहरादूनः उत्तराखंड में ठंड और घने कोहरे का प्रकोप लगातार जारी है। इसके चलते जनजीवन प्रभावित हुआ है। लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटे में प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल सकता है। आज से 2 जनवरी तक बारिश-बर्फबारी के आसार है। कई जगहों पर घना कोहरा छाया रहेगा। इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में 1 और 2 तारीख तक पहाड़ो में बारिश और बर्फबारी के आसार है। जबकि मैदानी इलाको में घने कोहरे का अलर्ट है। वहीं, तीन, चार और पांच जनवरी को प्रदेशभर में शुष्क मौसम रहेगा। अगले 48 घंटे में राज्य के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश और बर्फबारी की आशंका हैं। वहीं, प्रदेश के 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में भी बर्फबारी हो सकती है। जबकि हरिद्वार, देहरादून, ऊधम सिंह नगर, चंपावत, नैनीताल और पौड़ी में घना कोहरा छाए रहने के आसार है। इन जनपदों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया गया।
देहरादून में आज मुख्यतः आसमान साफ से लेकर आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, आज तापमान में अधिक गिरावट की संभावना है। लोगों को ठंड से बचाव की अपील की गई है।
