देहरादून के नामी स्कूल के बाहर से छात्रा के अपहरण के प्रयास की खबर फर्जी, पुलिस ने खंडन किया

punjabkesari.in Wednesday, Feb 11, 2026 - 11:01 AM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड के देहरादून में एक बुर्काधारी व्यक्ति द्वारा एक नामी स्कूल के बाहर से एक छात्रा के अपहरण के प्रयास की खबरों का पुलिस ने मंगलवार को खंडन किया।

देहरादून के नगर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि जांच के दौरान इस बात को असत्य पाया गया और इस प्रकार की कोई घटना नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में स्कूल प्रबंधन, छात्रा व उसके अभिभावकों से बात की गई और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की गई।

मामले की जांच में यह बात सामने आई कि इस प्रकार की कोई घटना नहीं हुई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News