उत्तराखंड में भयानक हादसा! चार वर्षीय बच्ची की हुई दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम
punjabkesari.in Saturday, Sep 13, 2025 - 09:00 AM (IST)

कोटद्वारः उत्तराखंड के कोटद्वार में शुक्रवार रात को भयानक हादसा हुआ है। जहां गुलदार के हमले में चार वर्षीय बच्ची की मौत हुई है। मासूम का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना पोखड़ा रेंज के श्रीकोट गांव में हुई है। रात करीब 8 बजे एक गुलदार घर से चार साल की बच्ची को उठा ले गया। गुलदार ने बच्ची को निवाला बनाया है। घटना की जानकारी पर परिजनों ने बच्ची की खोजबीन शुरू की। उसका क्षत-विक्षत शव घर से कुछ दूरी पर बरामद हुआ है।
घटना में गुलदार ने रिया(4) पुत्री जितेंद्र रावत पर हमला कर उसे मार डाला है। मामले की जानकारी गढ़वाल वन प्रभाग को दी गई। सूचना पर रेंजर नक्षत्र शाह टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे है। इस घटना से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।