किशोरी के साथ दुष्कर्म... होटल में ले गया था युवक, नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दरिदंगी की; परिजनों के उड़े होश
punjabkesari.in Friday, Mar 27, 2026 - 05:21 PM (IST)
रुड़कीः उत्तराखंड के रुड़की में से शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक किशोरी के साथ दुष्कर्म हुआ है। आरोप है कि युवक बहला-फुसलाकर उसे होटल में ले गया था। किशोरी को नशीली पदार्थ पिलाकर दरिंदगी की। घटना का वीडियो भी बनाया। उसे ब्लैकमेल कर लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में पिरान कलियर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने बताया कि अरमान नाम के युवक ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। आरोप है कि युवक उसके बहला-फुसला कर कलियर स्थित एक गेस्ट हाउस में ले गया। जहां लड़की को जबरन नशीला पदार्थ पिलाया गया। इसके बाद युवक ने किशोरी को अपनी हवस का शिकार बनाया। साथ ही घटना का अश्लील वीडियो भी बनाया गया। मामले में किसी को बताने पर डराया-धमकाया गया।
आरोप है कि युवक ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई। उसे लगातार ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। वह किशोरी को कलियर गेस्ट हाउस और रुड़की के होटल में लेकर जाता रहा। उसने किशोरी के साथ कई बार दुष्कर्म किया। इसके चलते लड़की शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रही थी। ऐसे में वह घर पर गुमसुम रहने लगी।
परिजनों ने बच्ची को भरोसे में लिया और परेशानी का कारण पूछा। जिसपर लड़की फूट-फूट कर रोने लगी। रोती-बिलखती पीड़िता ने मां को आपबीती सुनाई। मामले की जानकारी पर परिजनों के होश उड़ गए। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक पर मुकदमा दर्ज किया है। किशोरी का मेडिकल कराया।
पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
