युवती से दुष्कर्म ! 15 महीने में कई बार शारीरिक संबंध बनाए, गर्भवती हुई तो... परिजनों के उड़े होश

punjabkesari.in Saturday, Mar 21, 2026 - 12:55 PM (IST)

ऊधम सिंह नगरः जनपद ऊधम सिंह नगर के बाजपुर में से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवती के साथ दुष्कर्म हुआ है। आरोप है कि युवक ने 15 महीने में कई बार शारीरिक संबंध बनाए। युवती प्रेग्नेंट हुई तो गर्भपात कराने की बात कही। बताया गया कि युवक ने शादी का झांसा देकर घिनौनी हरकत की है। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

जनपद के अंतर्गत क्षेत्र निवासी एक युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव निवासी एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। आरोप है कि शादी का झांसा देकर युवक ने उसका शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न किया। बताया कि वर्ष 2023 जुलाई में उसकी मुलाकात गांव के युवक से हुई थी। इस दौरान उसने खुद का परिचय देते हुए बताया कि वह एक स्कूल का मालिक है। दोनों में धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ गई। युवक ने शादी का प्रस्ताव उसके सामने रखा। कहा कि दोनों एक साथ मिलकर स्कूल चलाएंगे।

आरोप है कि शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। युवती की अश्लील फोटो-वीडियो भी बनाई। विरोध करने पर डराया धमकाया। कई बार शारीरिक संबंध बनाए। वर्ष 2025 में गर्भवती हुई तो गर्भपात के लिए कहा गया। परिजनों से बातचीत करने पर युवक पहले तो शादी के लिए तैयार हो गया। लेकिन, बाद में फिर इंकार कर दिया। पुलिस जांच कर रही है।



 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News