PM मोदी के उत्तराखंड प्रेम को लौटाने की बारी अब जनता की, रोड शो में बोले पुष्कर सिंह धामी

punjabkesari.in Thursday, Apr 18, 2024 - 02:46 PM (IST)

 

नैनीतालः उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीट पर चुनाव प्रचार थम गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में भारी जनसैलाब के साथ रोड शो कर भारतीय जनता पार्टी की ताकत दिखाई।
PunjabKesari
रोड शो के अंत में पुष्कर सिंह धामी ने जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से अगाध प्रेम है। उनके दिल में उत्तराखंड बसता है। अब जनता की बारी है कि प्रधानमंत्री के प्रेम का उऋण किया जाए। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को तीसरी बार सत्ता सौंपने के लिए प्रदेश की पांचों सीटों को भारी अंतर से विजयी बनाकर चार सौ के लक्ष्य में अपनी आहूति दें। यही नहीं उन्होंने कहा कि भारत को सशक्त, विश्व गुरू और विश्व की तीसरी आर्थिक महाशक्ति बनाने के लिए मतदान करें।
PunjabKesari
वहीं मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता को रामनवमी की बधाई देते हुए कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है कि भगवान राम ने पांच सौ साल के बाद अपने घर में जयंती मनाई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उन्होंने ही राम युग में पहुंचाया है। पशु चिकित्सालय से शुरू रोड शो कालाढूंगी रोड होते हुए तिकोनिया में खत्म हुआ। इस दौरान हल्द्वानी राम मय नजर आया। रोड शो में भारी जन सैलाब उमड़ा था। इस दौरान मुख्यमंत्री सड़कों के किनारे खड़े लोगों और समर्थकों पर फूल बरसाए।

इससे पहले मुख्यमंत्री धामी पवित्र कैंची धाम पहुंचे और बाबा नीम करौरी महाराज के दर्शन किए। मुख्यमंत्री ने यहां कुछ देर ध्यान भी लगाया। उन्होंने मंदिर समिति के पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं से बातचीत भी की।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News