हल्द्वानी में दिल दहलाने वाली घटना... आरएसएस के जिला कार्यवाह के बेटे ने दी जान, खौफनाक कदम उठाने से पहले बनाया Video; मचा कोहराम
punjabkesari.in Tuesday, Sep 09, 2025 - 03:34 PM (IST)

हल्द्वानीः उत्तराखंड के हल्द्वानी में से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां आरएसएस के जिला कार्यवाह के बेटे ने आत्महत्या की है। युवक ने यह खौफनाक कदम उठाने से पहले एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला था। जिसमें उसने अपने माता-पिता से माफी मांगी है। बताया गया कि युवक लगातार बीमार रहने की वजह से परेशान था।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना हल्द्वानी में से सामने आई है। जहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के जिला कार्यवाह के बेटे ने चाकू से खुद का गला काटा है। घटना की जानकारी पर परिजनों के होश उड़ गए। बताया गया कि परिजन अपने बेटे सजल जोशी को गंभीर घायल अवस्था में सुशीला तिवारी अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।
बताया गया कि सजल अपनी बीमारियों से परेशान था। इसीलिए उसने यह खौफनाक कदम उठाया है। सजल जोशी ने घटना से पहले एक वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। जिसमें उसने बताया कि वह अपनी बीमारियों की परेशानी की वजह से खुदकुशी कर रहा है। इसके लिए उसने अपने माता-पिता से माफी भी मांगी है।
मृतक की पहचान 24 वर्षीय सजल जोशी पुत्र राहुल जोशी निवासी हीरानगर के रूप में हुई है। सजल जोशी ने बीबीए की पढ़ाई की थी। उसके पिता राहुल जोशी आरएसएस के जिला कार्यवाह और शहर के प्रतिष्ठित कारोबारी हैं। मां गढ़वाल के गोपेश्वर कॉलेज में प्रोफेसर हैं। बेटे के इस खौफनाक कदम से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।