शर्मनाक ! बेटी के निजी अंगों से की छेड़छाड़... और कई बार दुष्कर्म की कोशिश, रोती-बिलखती पीड़िता ने पुलिस को सुनाई आपबीती

punjabkesari.in Saturday, Feb 07, 2026 - 11:25 AM (IST)

ऊधम सिंह नगरः जनपद ऊधम सिंह नगर के बाजपुर में से शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक कलयुगी पिता ने बेटी के निजी अंगों से छेड़छाड़ और कई बार दुष्कर्म की कोशिश। पीड़िता ने पुलिस को आपबीती सुनाई है। आरोप है कि उसके बाप ने जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में गांव निवासी महिला ने बताया कि नवंबर 2024 में उसके पिता ने निजी अंगों को छुआ और दुष्कर्म की कोशिश। आरोप है कि इससे पूर्व में भी पिता कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश कर चुका है। बताया गया कि उसकी शादी करीब आठ माह पहले हुई है। लेकिन शादी से पहले से ही पिता की उस पर गंदी नियत है। पिता ने दूसरी शादी की हुई है। सौतेली मां भी पिता के पक्ष में बोलती है।

आरोप है कि शादी के बाद पिता बार-बार उसके पति को फोन करता है। बेटी पर घर आने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। पीड़िता ने बताया कि घर पर जाते ही पिता फिर उसके साथ गंदी हरकत करेगा। बताया कि लोक लाज के डर से उसने किसी को कुछ नहीं बताया था। लेकिन, अब उसका शादीशुदा जीवन बर्बाद हो सकता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सीओ विभव सैनी ने बताया कि मामले की जांच करवाई जा रही है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News