शर्मनाक ! उत्तराखंड में बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, चार युवकों ने बारी-बारी की दरिंदगी; पीड़िता ने मां को सुनाई आपबीती

punjabkesari.in Tuesday, Mar 17, 2026 - 12:51 PM (IST)

रुड़कीः उत्तराखंड के रुड़की में से शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि तीन युवकों और एक अन्य छात्र ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
 
मिली जानकारी के अनुसार यह शर्मनाक मामला भगवानपुर क्षेत्र में से सामने आया है। जहां एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ। पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई। मामले की जानकारी पर परिजनों के होश उड़ गए। सोमवार को पीड़िता के परिजनों ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस को बताया गया कि उनकी बेटी भगवानपुर में एक शिक्षण संस्थान की छात्रा है।

आरोप है कि शनिवार को तीन युवकों ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया गया। इससे पहले एक अन्य छात्र ने भी दरिंदगी की गई। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया। मामले में दानिश निवासी छिदबाना सहारनपुर, शोयब और अमन निवासी भगवानपुर व आजम निवासी मंगलौर को गिरफ्तार किया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News