देहरादून के चंद्रबनी में सनसनीखेज वारदात ! नाले में मृत मिला युवक, जांच में जुटी पुलिस
punjabkesari.in Friday, Feb 13, 2026 - 01:20 PM (IST)
देहरादूनः उत्तराखंड के देहरादून के चंद्रबनी में से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। उसका शव नाले में पड़ा मिला है। मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। फिलहाल, शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। इससे पहले सुबह देहरादून की सिल्वर सिटी में युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। दोनों घटनाओं से राजधानी में दहशत मची है।
