घर पर अकेली बहू को देखकर बिगड़ी ससुर की नीयत... दुष्कर्म का किया प्रयास, इज्जत बचा कर भागी महिला
punjabkesari.in Saturday, Jul 12, 2025 - 01:30 PM (IST)

हल्द्वानीः उत्तराखंड के हल्द्वानी में से शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां कलयुगी ससुर ने अपनी बेटी समान बहू पर गंदी नजर डाली है। आरोप है कि ससुर ने अपनी बहू के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार यह मामला कोतवाली क्षेत्र का है। पुलिस को दी तहरीर में महिला ने बताया कि विगत 5 जुलाई को वह घर पर अकेली थी। इस दौरान किसी काम से घर से बाहर गया ससुर लौटा। महिला को घर में अकेला देखकर उसने बहाने से उसे पास बुलाया। कहा कि उसका ससुर गंदी-गंदी बातें करने लगा। इसका विरोध करने पर ससुर ने अपनी बहू के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला किसी तरह वहां से अपनी इज्जत बचाकर भाग निकली।
इस दौरान महिला किसी तरह से बचकर निकली और पुलिस के पास पहुंची। जहां उसने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। वहीं, महिला ने पुलिस में ससुर के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाल राजेश कुमार यादव का कहना है कि महिला के ससुर पर केस दर्ज कर लिया है। इसके अलावा पुलिस मामले की जांच में जुटी है।