Rudraprayag News: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि में इतिहास विभागीय प्रतियोगिता हुई संपन्न

punjabkesari.in Thursday, Mar 19, 2026 - 02:13 PM (IST)

रुद्रप्रयागः आज यानी 18 मार्च को महाविद्यालय अगस्त्यमुनि के इतिहास विभाग द्वारा विभागीय प्रतियोगिता के अंतर्गत 'इतिहास विषय की 21वीं शताब्दी में प्रासंगिकता' विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने इतिहास विषय की प्रासंगिकता पर विचार प्रस्तुत किए।

PunjabKesari

प्रथम स्थान प्राप्त ऋतु बी. ए. द्वितीय सेमेस्टर ने कहा कि इतिहास हमारे भविष्य का आधार है, वहीं द्वितीय स्थान पर रहे अस्मित नेगी ने प्रसिद्ध इतिहासकार ई. एच. कार के विचारों को उद्धृत करते हुए इतिहास को अतीत और वर्तमान के मध्य सेतु के रूप देखा और सम सामयिक वैश्विक घटनाओं के परिप्रेक्ष्य में इतिहास की प्रासंगिकता की बात कही। तृतीय स्थान पर रहे बी. ए. षष्ठम सेमेस्टर के छात्र हितेश ने भारत की एकता और अखंडता के संदर्भ में इतिहास की व्याख्या की।

PunjabKesari

कार्यक्रम की संयोजक एवं विभाग प्रभारी इतिहास दीप्ति राणा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि इतिहास किसी भी राष्ट्र की पहचान है तथा जो पीढ़ी अपना इतिहास याद नहीं रखती उसका कोई भविष्य नहीं हो सकता। डॉ सतीश तिवारी ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि इतिहास मानव जीवन में हुए बदलाव प्रकिया है और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के युग और आगे भी हमेशा इतिहास प्रासंगिक रहेगा।

PunjabKesari

कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में डॉ पूनम भूषण, डॉ ममता शर्मा, डॉ निधि छाबड़ा, डॉ सतीश तिवारी रहे। इस अवसर पर डॉ सीताराम नैथानी, डॉ चंद्रकला नेगी, डॉ ममता थपलियाल, डॉ मनीषा सती और इतिहास विभाग के सभी छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।




 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News