उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी ! इन जिलों में अलर्ट जारी
punjabkesari.in Tuesday, Oct 21, 2025 - 09:13 AM (IST)
देहरादूनः उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। इसी बीच मौसम विभाग ने राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के मुताबिक 22 अक्टूबर को प्रदेश के इन पांच जिलों में अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 22 अक्टूबर को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग जिले में बारिश की चेतावनी दी गई है। जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। वहीं, आज यानी मंगलवार के मौसम की बात करें तो प्रदेशभर में मौसम शुष्क ही रहेगा। इसके अलावा 23, 24 और 25 अक्टूबर तक मौसम साफ रहेगा।
बता दें कि देहरादून में आज यानी मंगलवार को आसमान साफ रहेगा। राजधानी का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। जबकि सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.5 सेल्सियस दर्ज किया गया।
