उत्तराखंड के इन जिलों 7 में बारिश-बर्फबारी की आशंका, तेज हवाओं के साथ बिजली चमकेगी; ऑरेंज अलर्ट जारी

punjabkesari.in Monday, Mar 16, 2026 - 09:39 AM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड राज्य में मौसम ने करवट ली है। राज्य के ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है। वहीं, कम ऊंचाई वाले कई स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बारिश होने से मौसम सर्द हो गया है। सोमवार को मौसम विभाग ने इन 7 जिलों में बारिश-बर्फबारी की आशंका जताई गई है। ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।  

मौसम विभाग के अनुसार, बीते रविवार को राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, अल्मोड़ा, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा झोंकेदार हवाएं, जिनकी वायु गति 40-50 कि.मी. प्रति घंटा तक चलने की संभावना जताई गआ थी। इसी तरह, आज यानी सोमवार को भी राज्य के हरिद्वार, उधमसिंह नगर, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल एवं चंपावत जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि, झक्कड़ चलने की संभावना है। जबकि मंगलवार को राज्य के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं वर्षा के तीव्र दौर होने की संभावना है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News