राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का देहरादून में हुआ भव्य स्वागत, आज विभिन्न कार्यक्रमों में होगी शामिल

punjabkesari.in Friday, Jun 20, 2025 - 08:45 AM (IST)

देहरादूनः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे के तहत बृहस्पतिवार को यहां पहुंची। इस दौरान वह यहां स्थित राष्ट्रपति निकेतन को जनता के लिए खोलने के साथ अन्य कार्यक्रमों में भाग लेंगी। यहां के निकट जौलीग्रांट हवाईअड्डे पर राष्ट्रपति के आगमन पर प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल, पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक', प्रदेश के मुख्य सचिव आनंद बर्धन एवं पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ भी मौजूद थे । राष्ट्रपति मुर्मू शुक्रवार को देहरादून में राजपुर रोड पर 21 एकड़ में फैले 186 वर्ष पुराने राष्ट्रपति निकेतन को जनता के लिए खोलेंगी। वह राष्ट्रपति उद्यान की आधारशिला भी रखेंगी ।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस मौके पर राष्ट्रपति निकेतन की जैव विविधता पर एक किताब का विमोचन भी करेंगी । मुर्मू अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर शनिवार को उत्तराखंड सरकार द्वारा पुलिस लाइन मैदान में आयोजित एक कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगी । 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News