रुद्रप्रयाग में आज चटक धूप से खुशनुमा हुआ मौसम, आनंद ले रहे है लोग
punjabkesari.in Friday, Feb 21, 2025 - 11:05 AM (IST)

रुद्रप्रयागः आज यानी शुक्रवार को जनपद रुद्रप्रयाग में चटक धूप खिलने से मौसम खुशनुमा है। इस दौरान लोग अच्छी धूप का आनंद ले रहे है। जबकि बीते रोज केदारनाथ धाम सहित अन्य क्षेत्रों में हुई बर्फबारी व बारिश के चलते एक बार फिर से ठंड बढ़ चुकी है। वहीं, आज सुबह से ही मौसम साफ होते ही लोग चटक धूप का आनन्द लेते हुए दिखाई दिए है।
प्राप्त सूचना के मुताबिक बीते गुरुवार को उत्तराखंड के अधिकतर इलाकों में बारिश हुई। जबकि 2800 मीटर की ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी देखने को मिली। गौरतलब है कि बीते दिन मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई थी, जो सटीक साबित हुई। पर्वतीय क्षेत्र में हुई बर्फबारी को देख सैलानी भी बेहद खुश नजर आए। वहीं, पहाड़ी इलाको में बर्फबारी से सुंदर दृश्य नजर आ रहा है। सैलानी बर्फ का आनंद ले रहे है। बर्फबारी से किसानों में भी खुश की लहर है। बताया गया कि कल हुई बर्फबारी व बारिश से फसलों को अधिक लाभ होगा।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रुद्रप्रयाग में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। जबकि अधिकतम तापमान 18.3 डिग्री तक जा सकता है। दिन भर में औसतन पारा 19.4 डिग्री सेल्सियस तक बना रहने की संभावना जताई जा रही है।