Nainital: नैनी झील में तैरता मिला व्यक्ति का शव, राहगीरों ने पुलिस को दी सूचना; पूरे इलाके में फैली सनसनी

punjabkesari.in Tuesday, Sep 16, 2025 - 03:59 PM (IST)

नैनीतालः उत्तराखंड के नैनीताल में से सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। जहां आज यानी मंगलवार को नैनी झील में एक व्यक्ति का शव तैरता दिखाई दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ ने शव को झील से बाहर निकाला।प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।  

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र में हुई है। जहां पाषाण देवी मंदिर के समीप झील में एक व्यक्ति का शव तैरता दिखाई दिया है। राहगीरों ने घटना की जानकारी तत्काल तल्लीताल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चलाया। पुलिस ने शव को झील से बाहर निकाला।

मृतक की पहचान शेरवुड क्षेत्र निवासी 60 वर्षीय अनिल के रूप में हुई है। बताया कि अनिल सोमवार सुबह घर से निकलने के बाद वापस नहीं लौटा था। पुलिस ने घटना की जानकारी स्वजनों को दे दी है। पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News