कैबिनेट बैठक के दौरान मंत्री सुबोध उनियाल की बिगड़ी तबीयत, मीटिंग छोड़कर पहुंचे दून अस्पताल

punjabkesari.in Wednesday, Oct 23, 2024 - 01:08 PM (IST)

देहरादूनः आज यानी 23 अक्टूबर को धामी कैबिनेट बैठक के दौरान मंत्री सुबोध उनियाल की अचानक तबीयत बिगड़ गई। वहीं, तबीयत खराब के चलते कैबिनेट मंत्री बीच में ही बैठक को छोड़कर वापस लौट गए। बताया गया मंत्री सुबोध उनियाल दून अस्पताल पहुंचे चुके है। जहां वह अचानक खराब सेहत की जांच करवा रहे है।  

मिली जानकारी के अनुसार कैबिनेट बैठक में मंत्री सुबोध उनियाल की तबियत बिगड़ने की खबर सामने आई है। इसके चलते कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल बैठक छोड़कर वापस निकले। इसी बीच सचिवालय से बाहर निकलते समय रास्ते में मंत्री गणेश जोशी ने उन्हें रोक कर हाल चाल पूछा। जिस पर मंत्री उनियाल ने कहा कि उन्हें तबियत ठीक नहीं लग रही है। वहीं, मंत्री सुबोध उनियाल को स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत के पीआरओ दून अस्पताल लेकर पहुंचे। फिलहाल, दून अस्पताल में कैबिनेट मंत्री उपचार करवा रहे हैं।

बता दें कि आज धामी कैबिनेट की बैठक का आयोजन किया गया है। जिसमें शामिल होने के लिए मंत्री सुबोध उनियाल सचिवालय पहुंचे थे। लेकिन तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें अस्पताल जाना पड़ा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News