उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरदबल ! इन अधिकारियों का हुआ तबादला, यहां देखें LIST
punjabkesari.in Wednesday, Mar 18, 2026 - 09:31 AM (IST)
देहरादूनः उत्तराखंड के देहरादून में से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां राज्य सरकार ने प्रशासनिक फेरदबल किया है। एक साथ कई बड़े चेहरे बदले गए है। दरअसल, सरकार ने यूपीसीएल, यूजेवीएनएल के एमडी समेत कई अफसरों को कार्यमुक्त किया है। इन अधिकारियों को सेवानिवृत्ति के बाद 30 जून 2024 से दो वर्ष का सेवा विस्तार दिया गया था। प्रमुख सचिव ऊर्जा आर मीनाक्षी सुंदरम की ओर से आदेश जारी किया गया है।
- यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार को अब कार्यमुक्त कर दिया गया है। उनकी जगह अब यूजेवीएनएल के महाप्रबंधक यमुना वैली प्रथम डाकपत्थर और पिटकुल के प्रभारी निदेशक परिचालन गजेंद्र सिंह बुदियाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- यूजेवीएनएल के एमडी संदीप सिंघल को भी कार्यमुक्त कर दिया गया है। उनकी जगह यूजेवीएनएल के महाप्रबंधक भागीरथी वैली, यूजेवीएनएल के प्रभारी निदेशक परिचालन अजय कुमार सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- यूपीसीएल के निदेशक परियोजना अजय कुमार अग्रवाल की जगह फिलहाल किसी को कार्यभार नहीं सौंपा गया है।
