उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल ! इन 20 अधिकारियों का हुआ तबादला, यहां देखें पूरी List
punjabkesari.in Saturday, Feb 14, 2026 - 09:04 AM (IST)
देहरादूनः उत्तराखंड में शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। इन 20 अधिकारियों का तबादला किए जाने की सूचना है। सूत्रों के मुताबिक राज्य में बड़े स्तर पर आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर किया गया हैं। प्रदेश में बढ़ते अपराधों के बीच मुख्यमंत्री धामी ने पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव किया गया है। ताकि राज्य में कानून व्यवस्था मजबूत हो। यहां जानिए किसे कहां भेजा गया है।
इन अधिकारियों का हुआ तबादला, यहां देखें लिस्ट

आदेश के अनुसार एसटीएफ के एसएसपी नवनीत सिंह अब हरिद्वार के एसएसपी होंगे। जबकि चंपावत के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अजय गणपति कुमार अब उधमसिंह नगर जिले के नए एसएसपी होंगे। आदेश में कहा गया है कि कुमार, मणिकांत मिश्रा का स्थान लेंगे जिन्हें एसपी, अभिसूचना की जिम्मेदारी दी गई है। रुद्रप्रयाग के एसपी अक्षय प्रहलाद कोंडे को पिथौरागढ़ का एसपी नियुक्त किया गया है। वह रेखा यादव का स्थान लेंगे जिन्हें चंपावत का एसपी बनाया गया है । बागेश्वर के एसपी चंद्रशेखर आर. घोड़के को अल्मोड़ा का एसएसपी बनाया गया है। घोड़के, देवेंद्र पींचा की जगह लेंगे जिन्हें रुद्रपुर में 31वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। निहारिका तोमर को रुद्रप्रयाग का एसपी जबकि जितेंद्र मेहरा को बागेश्वर का एसपी बनाया गया है।
