उत्तराखंड में अगले 3 दिन बारिश मचाएगी तांडव, बिजली गिरने की भी चेतावनी; IMD ने जारी किया अलर्ट
punjabkesari.in Friday, Jun 05, 2026 - 04:47 PM (IST)
Uttarakhand Rain Alert: मौसम विभाग ने शुक्रवार को उत्तराखंड में तीन दिन के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके मुताबिक, पांच से सात जून तक पर्वतीय राज्य के ऊपरी इलाकों और मैदानी क्षेत्रों में तेज बारिश हो सकती है। वहीं, कई इलाकों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का भी खतरा है।
मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए आगामी तीन दिनों तक बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, आज देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, नैनीताल समेत कई जिलों में गरज के साथ बिजली चमकने, ओलावृष्टि होने का अनुमान है। इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
इसके अलावा पौड़ी, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चंपावत जिलों में भी तेज बारिश, बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। राज्य के अन्य पर्वतीय जिलों तथा हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
