कांग्रेस अध्यक्ष ने की वार रूम और सोशल मीडिया विभाग के पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

punjabkesari.in Friday, Apr 05, 2024 - 11:08 AM (IST)

 

देहरादूनः लोकसभा चुनाव प्रचार की समीक्षा हेतु उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने देहरादून स्थित मुख्यालय में वार रूम कमेटी एवं सोशल मीडिया विभाग के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

करन माहरा ने वार रूम समिति के पदाधिकारियों से सभी लोकसभा (लोस) क्षेत्रों में चल रहे चुनाव प्रचार की जानकारी ली तथा सम्बन्धित क्षेत्र के जिला एवं महानगर अध्यक्षों से दूरभाष पर बूथ स्तर तक चुनाव प्रचार एवं मतदान की तैयारियों की जानकारी ली। वार रूम के अध्यक्ष नवीन जोशी ने माहरा को पार्टी के पांचों लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के चुनावी भ्रमण एवं जनता से मिल रहे अपार जनसमर्थन से अवगत करवाया।

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश कमेटी द्वारा नियुक्त 11,729 बीएलए से लगातार संपर्क करने के साथ, लोकसभा क्षेत्रों के डैस्क हैडों के साथ प्रतिदिन जूम बैठकों के साथ पार्टी नेतृत्व द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों को पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि निर्देश अनुसार, कांग्रेस पार्टी के 'पांच न्याय पच्चीस गारंटी' को घर-घर पहुंचाने का काम किया जा रहा है। सोशल मीडिया अध्यक्ष विकास नेगी ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से लोकसभा चुनावों में पार्टी के पक्ष को मजबूती से रखा जा रहा है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News