"तेरा पति घर नहीं आया तो मैं रात में आकर तेरे साथ दुष्कर्म करूंगा", विवाहिता का युवक पर गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
punjabkesari.in Friday, Oct 17, 2025 - 03:23 PM (IST)

देहरादूनः राजधानी देहरादून में से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने युवक पर गंभीर आरोप लगाया है। आरोप है कि युवक ने उसे दुष्कर्म की धमकी दी। इसके बाद अगले दिन दुष्कर्म का प्रयास भी किया। वहीं, मामला कोर्ट तक पहुंचा तो अदालत ने आरोपों को निराधार बताया। इसके बाद आरोपी को केस से बरी कर दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार बीती 13 अक्टूबर को अपर जिला एवं सेशन जज रजनी शुक्ला ने महिला के साथ छेड़खानी और दुष्कर्म की कोशिश के आरोपी दिनेश कुमार को बरी किया। महिला का आरोप था कि दिनेश कुमार ने उसे धमकी दी है कि तेरा पति घर नहीं आया तो मैं रात में घर आकर तेरे साथ दुष्कर्म करूंगा। जबकि अगले दिन उसने महिला के साथ दुष्कर्म का किया।
वहीं, मामला कोर्ट तक पहुंचा तो मुकदमे में पुलिस की लचर जांच और पीड़िता व उसके पति के बयान में विरोधाभास देखते हुए आरोपी को बरी करने का फैसला सुनाया गया। बताया कि कोर्ट में दोनों पति-पत्नी के बयान अलग-अलग थे। एक घटना को दोनों अलग-अलग कहानियां बनाकर सुना रहे थे। जिस पर केस की नींव हिल गई।