उत्तराखंड में भीषण हादसाः दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत, चालक गंभीर घायल

punjabkesari.in Monday, Mar 09, 2026 - 02:27 PM (IST)

रामनगरः उत्तराखंड में रामनगर-हल्द्वानी राज्य मार्ग पर सोमवार को दो कारों की टक्कर में एक व्यक्ति घायल हो गया। यह सड़क हादसा बेलगढ़ के पास आज सुबह करीब 11 बजे हुआ।

जानकारी के अनुसार एक बस को ओवरटेक करने की कोशिश में एक कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रहीं कार से टकरा गई। जिससे दोनों वाहनों के आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इस हादसे में एक कार का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।

हादसे के बाद रामनगर-हल्द्वानी राजमार्ग पर कुछ समय के लिए लंबा जाम लग गया। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दोनों वाहनों को हटवाकर यातायात सामान्य कराया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News