उत्तराखंड में भीषण हादसाः व्यक्ति की दर्दनाक मौत, स्कॉर्पियो वाहन ने रौंद डाला; परिजनों में मचा कोहराम

punjabkesari.in Wednesday, Mar 04, 2026 - 09:23 AM (IST)

नैनीतालः जनपद नैनीताल के रामनगर में से बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है। जहां स्थित पीरूमदारा चौकी क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 309 पर भीषण सड़क दुर्घटना हुई। एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हुई है। मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना रामनगर के पीरूमदारा चौकी क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 309 पर हुई है। जहां मंगलवार को एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना इतनी भयानक थी कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि व्यक्ति बाइक से काशीपुर में एक फैक्ट्री में ड्यूटी के लिए जा रहा था। तभी उनके साथ यह दर्दनाक हादसा हुआ है।

मृतक की पहचान 61 वर्षीय सोहन लाल पुत्र बनारसी लाल निवासी भवानीपुर खुल्बे के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। बताया गया कि स्कॉर्पियो ने ओवरटेक करने के दौरान उनकी बाइक को टक्कर मारी थी। जिस वजह से यह हादसा हुआ है। घटना की जांच की जा रही है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News