उत्तराखंड में भीषण हादसाः यात्रियों से भरी बस सड़क पर पलटी, 16 लोग थे सवार; मची अफरा-तफरी

punjabkesari.in Friday, Mar 27, 2026 - 10:13 AM (IST)

 

नैनीतालः उत्तराखंड के नैनीताल जिले के भवाली क्षेत्र में शुक्रवार को एक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटने से एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सात अन्य घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यात्रियों को लेकर एक बस आज सुबह हल्द्वानी से डीडीहाट जा रही थी। भवाली रोड पर खूंटी के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। आपदा नियंत्रण कक्ष से जानकारी मिलने के बाद उप निरीक्षक मनीष भाकुनी के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची। बस में लगभग 15-16 यात्री सवार थे और दुर्घटना के बाद कई लोग अंदर फंसे हुए थे।

एसडीआरएफ टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और बस में फंसे घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला। सभी सात घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद नजदीकी अस्पताल भेजा गया। एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जिसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। प्रशासन ने दुर्घटना के कारणों की जांच के निर्देश दे दिए हैं। बताया जा रहा है कि बस हल्द्वानी से पिथौरागढ़ के डीडीहाट जा रही थी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News