उत्तराखंड में भीषण हादसाः 30 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, कार और बाइक आमने-सामने भिड़े; मचा कोहराम

punjabkesari.in Saturday, Mar 14, 2026 - 09:30 AM (IST)

रामनगरः उत्तराखंड के रामनगर में शुक्रवार शाम कालाढुंगी के ग्राम बैलपडाब के समीप कोटाबाग मार्ग पर एक कार और बाइक की हुई भिड़ंत में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतक की बाइक कार के अंदर फंस गई और कुछ दूरी तक बाइक कार के साथ ही घसीटती हुई चली गई, घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटना में घायल बाइक सवार को उपचार के लिए रामनगर की सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संयुक्त चिकित्सालय की चिकित्सक डाक्टर हिमानी ने बताया कि मृतक बाइक सवार 30 वर्ष का है। जिसका नाम हिमांशु टम्टा है जोकि ग्राम सेमलचौड बैलपडाब का रहने वाला है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है और मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News