अल्मोड़ा में भीषण हादसाः पुलिस जवान की दर्दनाक मौत, कांवड़ मेला में ड्यूटी देकर लौट रहा था घर

punjabkesari.in Wednesday, Jul 30, 2025 - 12:40 PM (IST)

अल्मोड़ाः उत्तराखंड के अल्मोड़ा में सड़क दुर्घटना में पुलिस जवान की मौत हुई है। कांवड़ मेला ड्यूटी से लौटते समय यह दर्दनाक हादसा हुआ है। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना धामपुर के पास हुई है। जहां 27 जुलाई को अल्मोड़ा पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल हादसे का शिकार हुआ है। सड़क दुर्घटना में जवान की मौत की सूचना मिली है। दरअसल, पुलिसकर्मी की कांवड़ मेला में ड्यूटी लगी हुई थी। ड्यूटी से वापस लौटते समय यह बड़ा हादसा हो गया। पुलिस में तैनात जवान वर्ष 2017 में आरक्षी के पद में भर्ती हुए थे।

मृतक जवान की पहचान शुभम रावत मूल रूप से ग्राम-गोरण जनपद पौड़ी गढ़वाल हाल निवासी देहरादून के रूप में हुई है। वर्तमान में उनकी ड्यूटी अल्मोड़ा पुलिस लाइन में बतौर कांस्टेबल लगी हुई थी। शुभम रावत के अचानक निधन से परिजनों में शोक की लहर है।  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News