गढ़वाल लोकसभा सीट का इतिहास, कब किसने किसको दी मात? जानिए इस रिपोर्ट में

punjabkesari.in Thursday, Mar 21, 2024 - 11:33 AM (IST)

Loksabha Election 2024... गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र उतराखंड के पांच लोकसभा क्षेत्रों में से एक है। आजादी के बाद जब देश में पहली बार लोकसभा के चुनाव हुए तो उस वक्त गढ़वाल लोकसभा भी अस्तित्व में आ चुका था। इस सीट पर साल 1952 से 1977 तक लगातार कांग्रेस का कब्जा रहा। गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत कुल 14 विधानसभा सीटें आती हैं। ये 14 सीटें पांच जिलों चमोली, गढ़वाल, नैनीताल, रुद्रप्रयाग और टिहरी गढ़वाल में फैली हुई हैं।

PunjabKesari

आपको बता दें कि 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने इस लोकसभा क्षेत्र के 14 में से 13 सीटों पर जीत का परचम लहराया था जबकि मात्र बद्रीनाथ विधानसभा सीट पर कांग्रेस का कब्जा हुआ था। इस बार होने वाले लोकसभा चुनाव में पौड़ी गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 13 लाख 66 हजार 983 है, जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 6 लाख 98 हजार 25, महिला मतदाताओं की संख्या 6 लाख 68 हजार 942 और ट्रांस जेंडर के कुल 16 मतदाता शामिल हैं।

PunjabKesari

आपको बता दें कि इस सीट पर 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के तीरथ सिंह रावत को जीत मिली थी, लेकिन इस बार बीजेपी ने उनका टिकट काटकर अनिल बलूनी को मैदान में उतारा है। ऐसे में इस बार इस सीट पर मुकाबला दिलचस्प होने वाला है।

PunjabKesari

एक नजर 2019 लोकसभा चुनाव के नतीजों पर
अब एक नजर पिछले लोकसभा चुनाव के नतीजों पर डालें तो 2019 में इस सीट सीट पर बीजेपी के तीरथ सिंह रावत ने 5 लाख 6 हजार 980 वोट हासिल कर जीत का परचम लहराया था तो वहीं कांग्रेस के मनीष खंडूरी 2 लाख 04 हजार 311 वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari
एक नजर 2014 लोकसभा चुनाव के नतीजों पर
अब साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव पर नजर डालें तो साल 2014 में इस सीट पर बीजेपी के भुवन चंद्र खंडूरी ने 4 लाख 5 हजार 690 वोट हासिल कर जीत का परचम लहराया था तो वहीं कांग्रेस के हरक सिंह रावत 2 लाख 21 हजार 164 वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे थे जबकि बहुजन समाज पार्टी के धीर सिंह महज को 9 हजार 250 वोट मिले थे और वे तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

एक नजर 2009 लोकसभा चुनाव के नतीजों पर
साल 2009 में हुए लोकसभा चुनाव पर नजर डालें तो कांग्रेस के सतपाल महाराज ने 2 लाख 36 हजार 949 वोट हासिल कर जीत का परचम लहराया था तो वहीं बीजेपी के तेजपाल सिंह रावत 2 लाख 19 हजार 552 वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे थे जबकि बीएसपी के राजीव आगा को महज 34 हजार 622 वोट मिले थे और वे तीसरे स्थान पर रहे थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News