उत्तराखंड में अगले 48 घंटे भारी ! इन जिलों में तूफान के साथ होगी बारिश; ऑरेंज अलर्ट जारी

punjabkesari.in Wednesday, Mar 18, 2026 - 01:34 PM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर बिगड़ने वाला है। राज्य के पहाड़ी जिलों में तूफान के साथ बारिश होगी। जबकि 3000 मीटर या इससे ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बुधवार को भी प्रदेश के कई जिलों में मौसम खराब रहेगा। तेज गर्जन, आकाशीय बिजली चमकने और तूफान के साथ बारिश का अलर्ट है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 19 और 20 मार्च को राज्य के पहाड़ी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। जबकि 3300 मीटर या इससे ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की आशंका है। कल यानी गुरूवार को हरिद्वार, उधम सिंह नगर, देहरादून, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल और चंपावत जिलों में कहीं-कहीं बारिश होगी। इन जनपदों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 20 मार्च को राज्य के सभी पहाड़ी जिलों में बारिश-बर्फबारी देखने को मिल सकती है। इस दौरान तेज गर्जन, आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट है।

वहीं, आज यानी 18 मार्च को राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। साथ ही बर्फबारी और आकाशीय बिजली चमकने की चेतावनी जारी की गई है। इसके चलते तापमान में भी अधिक गिरावट दर्ज की जा सकती है। बता दें कि उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम खराब बना हुआ है। ऐसे में लोगों को सावधान रहना होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News