उत्तराखंड में बिजली नहीं होगी महंगी, 18.50% बिजली दर बढ़ाने की थी मांग, आयोग ने कीमतें नहीं बढ़ाईं

punjabkesari.in Tuesday, Mar 31, 2026 - 01:02 PM (IST)

 

देहरादूनः प्रदेश के लोगों के लिए राहत की खबर है। इस साल राज्य में बिजली की कीमतें नहीं बढ़ेंगी। नियामक आयोग ने टैरिफ में कोई बढ़ोतरी नहीं करने का फैसला लिया है। यह जानकारी आयोग के अध्यक्ष एमएल प्रसाद, सदस्य (कानून) अनुराग शर्मा और सदस्य (तकनीकी) प्रभात किशोर डिमरी ने प्रेस वार्ता में दी।

बिजली कंपनियों यूपीसीएल, यूजेवीएनएल और पिटकुल ने आयोग से करीब 18.50% तक बिजली दर बढ़ाने की मांग की थी, लेकिन आयोग ने इसे मंजूर नहीं किया। हालांकि, कुछ उपभोक्ता श्रेणियों में बदलाव किया गया है। जो लोग प्रीपेड मीटर योजना का उपयोग कर रहे हैं, उन्हें बिजली के बिल में 4% की छूट मिलेगी, जबकि बाकी उपभोक्ताओं को 3% की छूट दी जाएगी।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News