उत्तराखंड में महसूस किए गए भूकंप के झटके, जानिए कहां डोली धरती

punjabkesari.in Friday, Feb 06, 2026 - 11:55 AM (IST)

बागेश्वरः उत्तराखंड के बागेश्वर में शुक्रवार सुबह भूकंप से धरती कांप उठी। इसी के साथ ही जिले के आसपास के इलाकों में भी झटके महसूस किए गए हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल के अनुसार भूकंप के झटके सुबह 07:48 मिनट पर महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.4 मापी गई। भूकंप का केंद्र बागेश्वर बताया जा रहा है और उसकी गहराई 10 किमी थी। उन्होंने बताया कि फिलहाल जिले में किसी नुकसान की कोई सूचना नहीं है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News