उत्तराखंड में फिर भूकंप ! लोगों ने महसूस किए गए झटके, जानिए कहां डोली धरती
punjabkesari.in Saturday, Mar 21, 2026 - 02:58 PM (IST)
बागेश्वरः उत्तराखंड के बागेश्वर में शनिवार सुबह भूकंप से धरती कांप उठी। जिले के आसपास के इलाकों में झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 2.5 रही।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल के अनुसार भूकंप के झटके सुबह 04:56:16 बजे महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 2.5 मापी गई। भूकंप का केंद्र बागेश्वर बताया जा रहा है और उसकी गहराई 5 किमी थी। उन्होंने बताया कि फिलहाल जिले में किसी नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
