महज तीन घंटे में पूरा होगा देहरादून-बंगलूरू का हवाई सफर, Air India ने शाम की उड़ान शुरू की; जानें शेड्यूल
punjabkesari.in Thursday, Apr 02, 2026 - 03:04 PM (IST)
देहरादूनः राजधानी देहरादून में से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) ने देहरादून और बंगलूरू के बीच बुधवार से नई शाम की फ्लाइट शुरू की है। यह फ्लाइट अभी 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक ही चलेगी।
यह फ्लाइट बंगलूरू से शाम करीब 8:15 बजे देहरादून एयरपोर्ट पहुंचती है। इसके बाद करीब 8:45 बजे देहरादून से वापस बंगलूरू के लिए उड़ान भरती है। फिलहाल यह देहरादून एयरपोर्ट पर दिन की आखिरी फ्लाइट है। इस फ्लाइट से देहरादून से बंगलूरू का सफर लगभग 3 घंटे में पूरा हो जाता है।
एयर इंडिया पहले से ही इस रूट पर दोपहर में एक फ्लाइट चला रहा है, और अब शाम की एक और फ्लाइट शुरू की गई है। पहले दिन 180 सीट वाले विमान में करीब 120 यात्री बंगलूरू से देहरादून आए, जबकि देहरादून से सिर्फ 21 यात्री बंगलूरू गए।
