उत्तराखंड में बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में अल्मोड़ा में कांग्रेस का प्रदर्शन, मंत्री गणेश जोशी से मांगा इस्तीफा

punjabkesari.in Sunday, Sep 08, 2024 - 04:39 PM (IST)

अल्मोड़ा: उत्तराखंड में बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में अल्मोड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार में राज्य की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है तथा भ्रष्टाचार चरम पर है। 

कांग्रेस का कहना है कि बीजेपी के रानीखेत विधायक प्रमोद नैनवाल के भाई का अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अवैध हथियारों के साथ पकड़े जाने और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के खिलाफ विशेष सतर्कता न्यायाधीश द्वारा जांच के आदेश से भाजपा की पोल खुल गई है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी नैतिकता के आधार पर तुरंत इस्तीफा दें। 

वहीं हल्द्वानी में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। एक तरफ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री को चूड़ियां भेजी, तो दूसरी तरफ अनुसूचित जाति मोर्चा ने मौन व्रत रखकर अपना विरोध जताया। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News