कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत का BJP पर हमला, कहा- भ्रष्ट सरकार को सबक सिखाने के लिए मजबूती से जीत दर्ज करेंगे

punjabkesari.in Monday, Oct 28, 2024 - 01:14 PM (IST)

रुद्रप्रयाग: कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत ने नामांकन से ठीक पहले भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार किया है। इसमें प्रत्याशी मनोज रावत का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ उप चुनाव के लिए कांग्रेस ने उन्हें प्रत्याशी घोषित करके बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इसी बीच भाजपा का घेराव करते हुए कहा कि प्रदेश की भ्रष्ट भाजपा सरकार को सबक सिखाने के लिए केदारनाथ उप चुनाव में कांग्रेस मजबूती से जीत दर्ज करेगी।

पूर्व विधायक मनोज रावत ने कहा कि आज मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर नामांकन स्थल उखीमठ को जीरो जोन किया गया है। इससे साफ है कि मुख्यमंत्री केदार घाटी की जनता से डर चुके हैं इसलिए वह जीरो जोन में आ रहे हैं। वहीं दूसरे और उन्होंने कहा कि केदारनाथ उपचुनाव में कांग्रेस ने उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी दी है। साथ ही कहा कि वह कांग्रेस और केदारनाथ की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगे। इसी बीच प्रत्याशी मनोज रावत ने बीजेपी पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि निश्चित रूप से प्रदेश की भ्रष्ट भाजपा सरकार को सबक सिखाने के लिए केदारनाथ उप चुनाव में कांग्रेस मजबूती से जीत दर्ज करेगी।

मनोज रावत ने भाजपा पर भ्रष्ट सरकार होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मसूरी के एवरेस्ट इलाके में हजारों करोड़ की जमीन है। वहीं प्रदेश सरकार द्वारा इस जमीन को एक करोड़ की कीमत पर किराए पर देने के बावजूद भी पेट नहीं भर रहा है। ऐसे में सरकार राज्य के झरने आदि पर भी टैक्स लगाने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि इस सरकार के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने उन्हें टिकट देकर मैदान में उतारा है। इसका भली भांति जवाब प्रदेश की सरकार को केदारनाथ विस उपचुनाव में दिया जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News