उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी के बाद फिर लौट आई ठंड, पहाड़ी इलाकों में हल्की बरसात की आशंका

punjabkesari.in Monday, Feb 17, 2025 - 11:42 AM (IST)

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी के बाद मौसम का मिजाज बदल चुका है। बीते शनिवार को राज्य के पहाड़ी इलाकों में  बर्फबारी के बाद प्रदेशभर में ठंड महसूस की जा रही है। ऐसे में तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। इसी बीच मौसम विभाग ने पहाड़ी इलाकों में हल्की बरसात की आशंका जताई है।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार आज यानी सोमवार को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश की संभावना है। जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। वहीं, देहरादून में आंशिक रूप से बादल नजर आएंगे। हालांकि मौसम साफ रहेगा। बीते शनिवार को प्रदेश के 3000 मीटर की ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई। इस दौरान औली, बद्रीनाथ, फूलों की घाटी एवं सिखों के तीर्थ हेमकुंड साहिब में भी बर्फबारी हुई। बर्फबारी होने से पहाड़ों की ढलानें बर्फ से ढकनी शुरू हो गई। जिससे पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिल उठे।

बता दें कि आज यानी सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। जबकि रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News