AIIMS में मां से मिलते ही भावुक हुए CM योगी, अस्पताल प्रशासन से जाना हेल्थ अपडेट

punjabkesari.in Sunday, Jun 16, 2024 - 09:17 PM (IST)

ऋषिकेश/ नैनीताल, (नवीन नौटियाल): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को उत्तराखंड के ऋषिकेश पहुंचे। यहां उन्होंने एम्स ऋषिकेश में भर्ती अपनी मां से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। इस दौरान मां से मिलने के बाद योगी आदित्यनाथ भावुक नजर आए, मां भी बेटे को करीब से देखकर अपने आंसू नहीं रोक पाई। उन्होंने एम्स अस्पताल प्रशासन से उनके स्वास्थ्य व उपचार संबंधी जानकारी प्राप्त की।
PunjabKesari
CM योगी ने अपनी माता से करीब आधा घंटे तक बताचीत की
बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता का पिछले कुछ समय से एम्स ऋषिकेश में उपचार चल रहा है। जिसके लिए उन्हें चिकित्सकीय परामर्श पर समय समय पर अस्पताल में रूटीन चैकअप के लिए आना पड़ता है। जिसके लिए वह पिछले कुछ दिनों से यहां अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं आज सीएम योगी आदित्यनाथ अपनी मां से मिलने के लिए ऋषिकेश एम्स पहुंचे। जहां संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर डॉ मीनू सिंह की अगुवाई में चिकित्सकों, फैकल्टी सदस्यों व अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान मां से मिलते ही सीएम योगी आदित्यनाथ भावुक नजर आए। मां भी बेटे को करीब से देखकर अपने आंसू नही रोक पाई। उन्होंने एम्स अस्पताल प्रशासन से उनके स्वास्थ्य व उपचार संबंधी जानकारी प्राप्त  की। एम्स पहुंचने के बाद वह अपने माता से करीब आधा घंटे तक बताचीत की और हाल-चाल पूछा। हाल-चाल लेने के बाद उसी दौरान योगी आदित्यनाथ ने वहीं भर्ती रुद्रप्रयाग और पौड़ी खिर्सू के घायलों का हाल-चाल जानने ट्रामा सेंटर के लिए निकल गए।
PunjabKesari
गौरतलब है सीएम योगी मूल रूप से पौड़ी जिले के रहने वाले हैं। वहीं उनका परिवार गांव में ही रहता है। उनकी माता सावित्री देवी हाउसवाइफ हैं। योगी आदित्यनाथ समेत उनके कुल चार बेटे और तीन बेटियां हैं। उनके नाम मानेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, शैलेंद्र मोहन, पुष्पा देवी, कौशल्या और शशि देवी हैं. सीएम योगी के पिता के बारे में बात करें तो उनके पिता आनंद बिष्ट हैं, जिनका निधन साल 2020 में हो गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mamta Yadav

Related News