CM धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात, विकास से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर की चर्चा

punjabkesari.in Wednesday, Jun 26, 2024 - 01:20 PM (IST)

नई दिल्ली/देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में आदरणीय केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। साथ ही उन्हें रक्षा मंत्री के रूप में दूसरे कार्यकाल की बधाई व शुभकामनाएं दी। वहीं इस अवसर पर उनसे प्रदेश के विकास से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।

पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर राजनाथ सिंह के साथ तस्वीर को शेयर किया। साथ ही लिखा कि इस दौरान उनसे कैंची धाम स्थित बाबा नीब करौरी आश्रम में श्रद्धालुओं और नैनीताल में पर्यटकों की बढ़ती संख्या के दृष्टिगत नैनीताल में स्थित रक्षा संपदा की 3 एकड़ भूमि को पार्किंग हेतु उपलब्ध करवाने हेतु अनुरोध किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News