महाराष्ट्र सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने मुंबई पहुंचे CM धामी, BJP कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
punjabkesari.in Thursday, Dec 05, 2024 - 03:59 PM (IST)
देहरादून/मुंबईः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी महाराष्ट्र सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए मुंबई पहुंच चुके है। वहीं, सीएम धामी के मुंबई पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं प्रवासी उत्तराखंडियों ने उनका भव्य स्वागत किया।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि "यहां महायुति गठबंधन को भारी बहुमत मिला है। सभी ने देवेंद्र फडणवीस को अपना नेता चुना है, मैं उन्हें बधाई देता हूं और शुभकामनाएं देता हूं। प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में महाराष्ट्र तेजी से विकास की ओर बढ़ेगा।" महाराष्ट्र चुनाव परिणाम आने के 13 दिन बाद आज नई सरकार बनने जा रही है। देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। साथ ही एनसीपी नेता अजित पवार छठी बार उप मुख्यमंत्री बनेंगे।
बता दें कि इस समारोह में पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सीएम योगी समेत कई भाजपा नेता शामिल होंगे।