CM धामी ने BJP विधायक शैला रानी रावत को दी श्रद्धांजलि, कहा- उनका आकस्मिक निधन बहुत दुखद है

punjabkesari.in Wednesday, Jul 10, 2024 - 12:34 PM (IST)

देहरादूनः केदारनाथ की भाजपा विधायक शैला रानी रावत का निधन हो गया है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में विधायक शैला रानी रावत को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत, महिला बाल विकास मंत्री रेखा आर्य, पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा, वन मंत्री सुबोध उनियाल, शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने भी शैला रानी रावत को श्रद्धांजलि दी।

PunjabKesari

भाजपा के कई विधायक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी प्रदेश कार्यालय में मौजूद रहे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "शैला रानी का आकस्मिक निधन बहुत दुखद है, उनका पूरा जीवन संघर्षपूर्ण रहा, वे हमेशा अपने क्षेत्र की जनता से जुड़ी रहीं... मैं ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति और उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं..." तमाम कैबिनेट मंत्रियों ने भी उनके निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

PunjabKesari

बता दें कि उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा से विधायक शैला रानी रावत का मंगलवार देर रात निधन हो गया था। वह 68 वर्ष की थीं। वह बीते तीन दिनों से देहरादून में एक निजी अस्पताल में वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत से जूझ रही थीं। दिवंगत रावत दूसरी बार विधायक बनी थीं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News