CM धामी ने उत्तराखंड वासियों को दी Diwali की बधाई, कहा- दीपावली सभी के जीवन में नई उम्मीद, समृद्धि व खुशहाली लेकर आएगी

punjabkesari.in Sunday, Oct 19, 2025 - 05:39 PM (IST)

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को अपने आवास में मंत्रीगण, विधायक, भारतीय प्रशासनिक सेवा, पुलिस तथा वानिकी सेवाओं के अधिकारियों और प्रदेशभर से आए लोगों ने भेंट कर दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

धामी ने सभी आगंतुकों का अभिवादन करते हुए उन्हें तथा उनके परिवारजनों को दीपावली की मंगलकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली का त्योहार अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें समाज में प्रकाश, पवित्रता और सकारात्मक ऊर्जा फैलाने का संदेश देता है।

धामी ने आशा व्यक्त की कि दीपावली का पर्व प्रदेशवासियों के जीवन में नई उम्मीद, समृद्धि और खुशहाली लेकर आएगी। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी लोग इस त्योहार को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और आपसी सछ्वाव के साथ मनाएं। उन्होंने प्रदेश की सतत विकास यात्रा में सभी नागरिकों से सहयोग का आह्वान किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News