राम मंदिर के मुख्य पुजारी के निधन पर CM धामी ने जताया दुख,कहा- संपूर्ण संत समाज के लिए अपूरणीय क्षति

punjabkesari.in Wednesday, Feb 12, 2025 - 11:50 AM (IST)

Acharya Satyendra Das: उत्तर प्रदेश स्थित अयोध्या में राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का आज यानी बुधवार को निधन हो गया है। आचार्य जी के निधन पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने भी गहरा दुख जताया है। सीएम धामी ने कहा कि आचार्य जी का निधन संपूर्ण संत समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 'एक्स' पर लिखा," अयोध्या धाम स्थित श्री राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य श्री सत्येंद्र कुमार दास जी महाराज के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद और संपूर्ण संत समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त अनुयायियों व शुभचिंतकों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।"

आपको बता दें कि अयोध्या राम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास जी का आज (12 फरवरी) को निधन हुआ है। उन्हें 3 फरवरी को स्ट्रोक के बाद गंभीर हालत में न्यूरोलॉजी वार्ड के एचडीयू (हाई डिपेंडेंसी यूनिट) में भर्ती कराया गया था। दास 20 साल की उम्र से ही मुख्य पुजारी के रूप में सेवा कर रहे थे, जिसमें 6 दिसंबर 1992 को बाबरी मस्जिद के विध्वंस का समय भी शामिल है। पुजारी सत्येंद्र दास ने 85 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना पर संत समाज एवं श्रद्धालुओं में शोक की लहर है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News