उत्तराखंड के इन जिलों में बरसेंगे बादल, तेज हवाएं चलेंगी... जानें आज के मौसम का हाल

punjabkesari.in Wednesday, Jun 18, 2025 - 09:15 AM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड के कई जिलों में आज बारिश होगी। इसी के साथ ही 50कि.मी की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेगी। जिससे तापमान में  गिरावट होगी। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है।

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड के उत्तरकाशी, हरिद्वार और उधम सिंह नगर में आज हल्कि से मध्य बारिश हो सकती है। जबकि बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा कई स्थानों पर गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने के साथ ही तेज बारिश की संभावना है। यहां 40 से 50 कि.मी. की रफ्तार से तेज हवाओं को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। 

देहरादून में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। लेकिन, दोपहर के समय लोगों को गर्मी महसूस होगी। जबकि कुछ क्षेत्रों में गर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना है। देहरादून का अधिकतम तापमान 35°C और न्यूनतम तापमान 23°C के लगभग रहने की संभावना है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News