उत्तरकाशी में मचा बवाल! महिलाओं-किशोरियों का बनाया वीडियो, विशेष समुदाय के युवक पर आरोप; हिंदू संगठन के लोगों ने किया हंगामा
punjabkesari.in Thursday, Sep 25, 2025 - 04:00 PM (IST)

उत्तरकाशीः जनपद उत्तरकाशी में से शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक विशेष समुदाय के युवक पर महिलाओं-किशोरियों का वीडियो बनाने का आरोप लगा है। घटना की जानकारी पर हिंदू संगठनों और यूकेडी कार्यकर्ताओं ने थाने में जमकर हंगामा किया। वहीं, पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना उत्तरकाशी के मुख्यालय में हुई है। जहां देर रात लोगों ने जमकर हंगामा किया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहां रेहड़ी लगाने वाले एक विशेष समुदाय के युवक ने सड़क पर जा रही महिलाओं-किशोरियों की वीडियो बनाई है। इसके बाद युवक वीडियो को कहीं भेजने की तैयारी में था। इसी बीच लोगों ने उसे पकड़ लिया।
घटना की जानकारी पर हिंदू संगठनों और यूकेडी कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों समेत संगठन के लोगों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया और थाने में ले आई। वहीं, हिंदू संगठन के लोग भी थाने में पहुंच गए। पुलिस को युवक के खिलाफ तहरीर सौंपी है। मामले में युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।