ऋषिकेश गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनियंत्रित होकर पलटी बस, कई लोग घायल

punjabkesari.in Friday, Jun 28, 2024 - 03:50 PM (IST)


देहरादून: ऋषिकेश गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 94 पर उनियाल गांव के पास हरिद्वार से उत्तरकाशी जा रही टीजीएमओ की बस का बेलैंस बिगड़ गया। अनियंत्रित होकर बस डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क पर पलट गई। इस हादसे में बस में सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जबकि 11 और लोगों को हल्की चोटें आई, जिन्हें इलाज के अस्पताल पहुंचाया गया है। बता दें कि बस में 25 लोग सवार थे, जिसमें से कुछ चारधाम तीर्थ यात्री भी सवार थे।

गंभीर रूप से घायल महिला की पहचान कुमारी सिंकी (43 वर्ष) पुत्री सुभाष निवासी सिविल लाइन प्रेम नगर थाना कैलाश चौक लुधियाना के रूप में हुई है। वहीं अन्य घायलों में सुधीर गुप्ता (32 वर्ष)  पुत्र काशीनाथ गुप्ता निवासी ग्राम दीघा एरोली नई मुंबई, बृजपाल सिंह (35 वर्ष) पुत्र चतर सिंह वर्ष ग्राम बनचोरा उत्तरकाशी, रोहित शुक्ला (32 वर्ष) पुत्र कृपा शंकर शुक्ला निवासी घनसोली नई मुंबई, लक्ष्मी देवी (42 वर्ष) पत्नी अनिल कुमार निवासी ग्राम इसरियाखाल कीर्ति नगर जनपद टिहरी गढ़वाल, मनवीर रावत पुत्र भीम सिंह रावत निवासी कुंमराडा चिन्यालीसौड़ उत्तरकाशी, बीना देवी पत्नी कृष्णलाल निवासी न्यू टैगोर नगर थाना जगतपुरी लुधियाना, गजेंद्र सिंह पुत्र चतर सिंह निवासी बारसू थाना मनेरी उत्तरकाशी, अमरनाथ शर्मा पुत्र स्वर्गीय उमाकांत शर्मा निवासी कोथ थाना सिकंदरपुर जिला बलिया, सुनील गुसाई पुत्र जगत सिंह निवासी धनपुर पोस्ट मानपुर उत्तरकाशी, राम आशीष पासवान पुत्र श्रीचंद पासवान निवासी कोथ थाना सिकंदरपुर जिला बलिया उत्तर प्रदेश, सुनील असवाल पुत्र युद्धवीर सिंह निवासी पुरोला उत्तरकाशी शामिल हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News