"दिल्ली में प्रदूषण और यमुना में गंदगी के लिए ''भाजपा'' और ''AAP'' जिम्मेदार", बोले उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रावत

punjabkesari.in Saturday, Feb 01, 2025 - 10:17 AM (IST)

नई दिल्ली/देहरादूनः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि दिल्ली में वायु प्रदूषण और यमुना नदी की गंदगी के लिए केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार और दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार जिम्मेदार हैं तथा ये दोनों दिल्ली के अपराधी हैं।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में संवाददाताओं से कहा आज दिल्ली के लोग साफ पानी और हवा के लिए संघर्ष कर रहे हैं। दिल्ली और यमुना के दो अपराधी हैं। एक है केंद्र की भाजपा सरकार और दूसरी दिल्ली की आप सरकार।'' उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक के अंदर दिल्ली में हरित क्षेत्र घटा है। वहीं, यमुना की सफाई में लगभग 8,500 करोड़ रुपये खर्च करने के बाद भी दिल्ली को साफ पानी नहीं मिल रहा है।

पूर्व केंद्रीय जल संसाधन मंत्री रावत ने कहा, ‘‘जब मैं जल संसाधन मंत्री था, तब तय हुआ था कि दिल्ली के अंदर यमुना के दोनों किनारों के साथ चलती एक मास्टर ड्रेन निकाली जाएगी।" रावत ने कहा कि हमने इसे नजफगढ़ से शुरू भी किया था, लेकिन कांग्रेस के बाद इसे आगे नहीं बढ़ाया गया। उनका कहना था कि ये बहुत बड़ी लापरवाही है


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News