Uttarakhand News... लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, बद्रीनाथ MLA ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा

punjabkesari.in Monday, Mar 18, 2024 - 08:20 AM (IST)

 

देहरादूनः लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगी है। दरअसल, बद्रीनाथ विधायक राजेंद्र सिंह भंडारी ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। राजेंद्र भंडारी ने दिल्ली में भाजपा ज्वाइन कर ली है। राजेंद्र भंडारी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में भाजपा को ज्वाइन किया है।

PunjabKesari

टिहरी लोकसभा में भी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। टिहरी से विधानसभा का चुनाव लड़ चुके धन सिंह नेगी ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है। इतना ही नहीं चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़े झटके लग रहे हैं। बता दें कि बीते तीन दिन में 4 बड़े नेता विजयपाल सजवाण, मालचंद, अनुकृति गुसाईं और धन सिंह नेगी कांग्रेस से इस्तीफा दे चुके हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News