उत्तराखंड की मशहूर यूनिवर्सिटी के B.Tec छात्र ने उठाया खौफनाक कदम, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

punjabkesari.in Saturday, Sep 13, 2025 - 02:47 PM (IST)

उधम सिंह नगरः जनपद उधम सिंह नगर के पंतनगर में से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां पंत यूनिवर्सिटी के एक बीटेक छात्र ने आत्महत्या की है। छात्र ने हॉस्टल के कमरे में फंदा लगाकर जान दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस को मृतक के पास से सुसाइड नोट भी मिला है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना जिले के पंतनगर में हुई है। जहां शुक्रवार को पंत विश्वविद्यालय के एक बीटेक छात्र ने हॉस्टल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूत्रों से पता चला कि छात्र का दरवाजा अंदर से बंद था। उसके साथियों ने दरवाजा खटखटाया। लेकिन, अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद वार्डन समेत छात्रों ने खिड़की से अंदर झांककर देखा। तो छात्र कमरे में फंदे से लटक रहा था। यह देख उनके होश उड़ गए।

घटना की जानकारी पर पंत विवि के सुरक्षा अधिकारी और पंतनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस दरवाजे को तोड़कर अंदर दाखिल हुई। शव को फंदे से नीचे उतारा। मृतक के पास से सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें लिखा हुआ है कि मम्मी-पापा मुझे माफ करना मैं जा रहा हूं। घटना की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।

पुलिस सूत्रों से पता चला है कि 19 वर्षीय नीरज पुत्र छोटे लाल निवासी किच्छा पंत विवि में बीटेक इलेक्ट्रिकल प्रथम वर्ष का छात्र था। नीरज पढ़ाई में कमजोर था। उसने परिजनों को कई बार बीटेक की पढ़ाई करने में असमर्थता जताई। लेकिन, परिजनों ने बेटे को नजरअंदाज किया। इसके चलते छात्र ने यह खौफनाक कदम उठाया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News